Wednesday, March 4, 2015

एक झील, जिसमे तैरते हैं जमीन के टुकड़े

दुनियाभर में कई ऐसे अजीबोगरीब झीलें हैं, जिनके बारे में जानकर हैरत होती है। इनमें से कोई झील खून की तरह लाल दिखाई देती है, तो किसी का पानी खौलता रहता है। ऐसी ही एक अजीबोगरीब झील मणिपुर की राजधानी इम्फाल से कुछ दूरी पर स्थित है। इसे दुनिया की पहली तैरती हुई झील माना जाता है।

भारत के उत्तर-पूर्व में सबसे बड़े साफ पानी की लेक के रुप में प्रख्यात लोकतक झील झील में कई जगह पर भूखंड के टुकड़े तैरते हुए दिखाई देते हैं, जिनमें पानी भरा हुआ होता है। इन टुकड़ों को फुमदी के नाम से जाना जाता है, जो मिट्टी, पेड़-पौधों और जैविक पदार्थों से मिलकर कठोर संरचना में बने होते हैं। अपने अनोखेपन के कारण ये झील लोगों को खूब आकर्षित करती है।

(साभार: भास्कर.कॉम )

No comments:

Post a Comment

अपने विचारों से मुझे जरुर अवगत कराएँ...